Sport News

KHELNEWZ BILASPUR DESK जिला सॉफ्टबॉल संघ के अध्यक्ष अमित एवं कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती किरण सिंह बनी

जिला सॉफ्टबॉल संघ की बैठक में संघ के नए पदाधिकारी चुने गए. नवनिर्वाचित पदाधिकारी में अध्यक्ष अमित शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती किरण सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉक्टर चंद्रनाथ बाजपेई, दर्शन सिंह छाबड़ा, उपाध्यक्ष यशु जायसवाल, सुनील आडवाणी, सागर सिंह परिहार, सचिव अनिल तिवारी, संयुक्त सचिव कृष्णा पटेल, सह सचिव कीर्ति गुप्ता, उमेंद्र केवट, दुर्गा चंदेल, कोषाध्यक्ष सुश्री श्वेता तिवारी, कार्यकारिणी सदस्य पंकज बरेठ, योगेंद्र यादव, लखन देवांगन, आकांक्षा ताम्रकार, प्रवक्ता हेमंत सिंह परिहार, तकनीकी अधिकारी गुरमीत सिंह अटवाल, मुकेश कश्यप, चुनाव अधिकारी के रूप में अमरनाथ सिंह महासचिव छत्तीसगढ़ एथलेटिक्स संघ एवं सदस्य छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ, मनीष श्रीवास्तव महासचिव छत्तीसगढ़ हाकी संघ की उपस्थिति में यह निर्वाचन संपन्न हुआ.

इस अवसर पर सुशील मिश्रा अध्यक्ष छत्तीसगढ़ सॉफ्टबॉल संघ पीजी जयकिशन, यू के चेलकर, मोहन थापा, रामदेव बोले, टी रमेश बाबू, अमिताभ मानिकपुरी, महेश शर्मा, अमित तिवारी, आनंद सिंह, राम प्रताप सिंह, उत्तम साहू आदि उपस्थित थे.

Please follow and like us:

khelnewz

About Author