chess

KHELNEWZ BILASPUR DESK जिला शतरंज स्पर्धा का हुआ सफल आयोजन, सार्थक और शिवांगी स्टेट चैंपियनशिप के लिए हुए चयनित

जिला शतरंज संघ के तत्वावधान में अंडर- 13 आयु वर्ग के खिलाड़ियों के लिए जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन रेड डायमंड स्पोर्ट्स सेंटर, तोरवा में आयोजित किया गया। एक दिवसीय प्रतियोगिता में कुल 39 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। स्पर्धा फिडे नियमों के अनुसार 6 चक्रों में संपन्न हुई.

अंडर-13 बालक वर्ग में प्रथम स्थान सार्थक देशमुख ने प्राप्त किया और द्वितीय स्थान पर सारांश दुबे रहे.बालिका वर्ग में प्रथम स्थान शिवांगी सोनी और द्वितीय स्थान संबोधि सिंह ने प्राप्त किया. सभी चारो विजेताओं का चयन आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है. सभी विजेताओं को मेगा ट्रॉफी तथा प्रतिभागियों को मोमेंटो प्रदान किया गया।

मंच पर मुख्य अतिथि मनीष उभरानी तथा विशिष्ठ अतिथि संजय बरनवाल, संघ के सचिव विक्रांत कक्कड़ उपस्थित रहे प्रतियोगिता का संचालन मुख्य निर्णायक संदीप मिश्रा, सहायक निर्णायक लोकेश पांडे द्वारा किया गया। संघ के अध्यक्ष राकेश शर्मा, उपाध्यक्ष गुरुद्वीप सिंह आज़मानी आदि ने चयनित प्रतिभागियों को बधाई दिए.

Please follow and like us:

khelnewz

About Author