Cricket

KHELNEWZ BILASPUR DESK जिला क्रिकेट संघ का अंडर-14 ट्रायल 20 सितंबर को होगा आयोजित

छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी अंडर 14 वर्ग का ट्रायल लिया जा रहा है। जिसके लिए जिला क्रिकेट संघ द्वारा 20 सितंबर को सुबह 9:00 बजे कोनी के आधारशीला विद्या मंदिर स्कूल में ट्रायल लिया जाएगा।

ट्रायल में हिस्सा वाले सभी खिलाड़ी अपना ओरिजिनल डॉक्यूमेंट जैसे अंतिम 6 साल के मार्कशीट, पीवीसी आधार कार्ड, डिजिटल बर्थ सर्टिफिकेट और एक पासपोर्ट साइज फोटो लाना अनिवार्य है साथ ही ट्रायल और रजिस्ट्रेशन फीस 500 रूपये देने होंगे.

इस वर्ष जो ट्रायल लिया जा रहा है, वह 2026 सत्र के लिया जाएगा. जिसके लिए अंडर 14 के लिए इस वर्ष कट ऑफ डेट जो कि 1 सितंबर 2012 से 31 अगस्त 2014 तक निर्धारीत किया गया है. ट्रायल के लिए फॉर्म क्रिकेट संघ बिलासपुर के ऑफिस में प्राप्त होगा और फॉर्म को ऑफिस में शनिवार तक अनिवार्य रुप से सबमिट करना होगा. ऑफिस सरजू बगीचा, मसानगंज में 16 सितंबर बुधवार दोपहर 1:00 से शाम 6:00 बजे के मध्य फॉर्म प्राप्त और सबमिट किया जाएगा.

ऐसे खिलाड़ी जो दूर किसी गांव में रहते है जैसे गौरेला, पेंड्रा, मरवाही, मुंगेली, बिल्हा, तखतपुर, मस्तूरी ,सीपत वे व्हाट्सएप में मैसेज कर फॉर्म ले सकते हैं और भरकर डाक्यूमेंट के साथ व्हाटसअप में ही पीडीएफ भेज सकेंगे. शहर के आस पास के खिलाड़ी ऑफिस में ऑफलाइन जाकर फॉर्म सबमिट करेंगे और ट्रायल के दिन किसी प्रकार का फॉर्म नहीं भरा जाएगा।

सभी खिलाड़ी अपने ओरिजिनल डॉक्यूमेंट के साथ फोटो कॉपी जमा करेंगे, जिसके लिए महेश दत्त मिश्रा के मोबाइल नंबर 7415798292 में संपर्क कर सकते हैं इसके अलावा सोनल वैष्णव 9981027543 को भी संपर्क कर सकते हैं।यह सभी जानकारी क्रिकेट संघ बिलासपुर के सचिव देवेन्द्र सिंह द्वारा दिया गया।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author