भारतीय एथलेटिक्स महासंघ के आदेश पर छत्तीसगढ़ एथलेटिक्स संघ विभिन्न पदों पर चयन में वरिष्ठ मुख्य प्रशिक्षक, कनिष्ठ मुख्य प्रशिक्षक, टेक्निकल कमेटी अध्यक्ष, वरिष्ठ सिलेक्शन कमिटी चेयरमैन एवं कनिष्ठ सिलेक्शन कमेटी चेयरमैन व अन्य की नियुक्ति की गई है.
जिसमें अवधेश कुमार त्रिवेदी अध्यक्ष छत्तीसगढ़ एथलेटिक संघ, अमरनाथ सिंह महासचिव, सौरभ कुमार राय कोषाध्यक्ष, वरिष्ठ मुख्य प्रशिक्षक पी.जी. जय कृष्णनन, कनिष्ठ मुख्य प्रशिक्षक अशोक कुमार पटेल, टेक्निकल कमेटी के अध्यक्ष पी.जे. सेबेस्तियन, वरिष्ठ चयन समिति के अध्यक्ष आर. के. पिल्लई. इस चयन समिति में पांच सदस्य होंगे जिसमें रवि शंकर धनगर रायपुर, डॉ मेजर सिंह दुर्ग, अरुण कुमार पाल बेमेतरा, गुरमीत सिंह अटवाल बिलासपुर, ऋषि देव सिंह कोंडागांव होंगे.
कनिष्ठ चयन समिति के अध्यक्ष सुरेश कुमार इनकी भी टीम में पांच सदस्य नामित किए गए हैं सुश्री चारुलता गजपाल महासमुंद, नागेंद्र कुमार सिंह पेंड्रा, नरेंद्र कुमार मेश्राम नारायणपुर, के. श्रीनिवास दुर्ग और नरेश कुमार कुशवाहा सूरजपुर हैं.
इस प्रकार से छत्तीसगढ़ एथलेटिक्स टीम को और भी प्रभावी बनाए गए हैं लेकिन इसके साथ-साथ भारतीय एथलेटिक्स महासंघ से एक सदस्य किसी भी टीम को अंतिम रूप देने के पूर्व उनसे प्रदेश की टीम पर विचार विमर्श किया जाएगा कैसे टीम के प्रदर्शन पर अर्थात खिलाड़ियों के प्रदर्शन को आपने देखा और कैसे चुनाव किया सभी बातों को ध्यान में रखते हुए उनके हस्ताक्षर अंतिम रूपरेखा प्रदान करेगा इससे एथलेटिक्स की कार्य प्रणाली में गति मिलेगी और पारदर्शिता का बेहतरीन उदाहरण पेश होगा.
कोई भी टीम छत्तीसगढ़ एथलेटिक्स की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेती है तो इस चयन समिति व वरिष्ठ मुख्य प्रशिक्षक एवं कनिष्ठ मुख्य प्रशिक्षक व अन्य की देखरेख में टीम तैयार होगी जिसमें प्रशिक्षण आयोजित होगा और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए जो भी उचित कार्य होगा वह किया जाएगा. यह जानकारी छत्तीसगढ़ एथलेटिक संघ के संयुक्त सचिव एवं प्रवक्ता हेमंत सिंह परिहार ने दिया.

