Kabaddi

KHELNEWZ BILASPUR DESK खेल न्यूज़ की कबड्डी पर प्रकाशित खास पत्रिका सुपर रेड का प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री साव ने किया गरिमापूर्ण विमोचन

खेल न्यूज़ द्वारा प्रकाशित पत्रिका सुपर रेड जिसमे प्रदेश कबड्डी संघ व खिलाड़ियों की जानकारियों को खास अंदाज़ में प्रस्तुत किया गया है. यह प्रदेश की पहली मैगज़ीन है जिसमे राज्य कबड्डी से जुड़े सम्भावनाओ व उपलब्धियों को प्रकाशित किया गया है.

आज प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं खेल मंत्री श्री अरुण साव द्वारा प्रदेश कबड्डी संघ से जुड़े सम्मानित सदस्यों की उपस्थिति में गरिमामयी विमोचन किया. श्री साव ने पत्रिका का अवलोकन करते हुए राज्य कबड्डी संघ पर प्रकाशित सुपर रेड पत्रिका की सराहना किये.

इस अवसर पर खेल न्यूज़ संपादक विवेक रॉय, बिलासपुर जिला कबड्डी संघ अध्यक्ष जीवन मिश्रा, छत्तीसगढ़ कबड्डी संघ के महासचिव प्रदीप यादव, सहायक संचालक संभागीय शिक्षा जीडी गर्ग, नगर कबड्डी संघ सदस्य अध्यक्ष अवध राम चंद्राकर, हेमंत यादव, ओमकार जायसवाल आदि उपस्थित रहे.

Please follow and like us:

khelnewz

About Author