केंद्र शासित राज्य दीव में 5 से 11 जनवरी तक आयोजित होगा द्वितीय खेलो इंडिया बीच गेम्स जिसमें भाग लेने के लिए छत्तीसगढ़ मलखंभ टीम में चयनित खिलाड़ियों व अधिकारियों का दल आज रवाना हुआ है.
महिला खिलाड़ी नारायणपुर से दुर्गेश्वरी कुमेटी, हिमांशी उसेन्डी, सरिता पोयम, अनिता गोटा। बिलासपुर से रोशनी धीवर, पामगढ़ से किरन यादव है.पुरुष खिलाड़ी नारायणपुर से राजेश कोर्राम, मानू धुरूव, राजेश सलाम, राकेश वरदा बिलासपुर से अतीफ रजा, पामगढ़ से यशपाल बरेठ अधिकारी वर्ग में मनोज प्रसाद पुरूष कोच पूनम प्रसाद महिला कोच प्रेमचंद शुक्ला मैनेजर शामिल है.
छत्तीसगढ़ की टीम को सुशांत शुक्ला विधायक बेलतरा क्षेत्र, अनिल टाह संरक्षक मलखंभ संघ, गिरीश शुक्ला सहायक संचालक खेल विभाग, टी एन रेड्डी खेल अधिकारी, विरेन्द्र तिवारी, बिसन कसेर, उपाध्यक्ष द्वय अनिल सिंह, कोषाध्यक्ष डा.प्रमोद यादव, मिलीन्द भानदेव, पुष्कर दिनकर, मनोज प्रसाद, प्रशांत तिवारी, किशोर कुमार वैष्णव, राजा सरकार आदि पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं दिए है. यह जानकारी छत्तीसगढ़ मलखंभ संघ के अध्यक्ष प्रेमचंद शुक्ला द्वारा दिया गया।
