Kabaddi

KHELNEWZ BILASPUR DESK कबड्डी प्रशिक्षण केंद्र चिंगराजापारा ने मुंगेली को हराकर जीता साल का 37 वा ख़िताब

कबड्डी प्रशिक्षण केंद्र चिंगराजपारा ने राज्य स्तरीय पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता मे गोइंद्री मुंगेली को 8 अंको से हराकर कबड्डी का साल 2025 का 37 वा ख़िताब अपने नाम किया.इस संबंध मे जानकारी देते हुयेे एनआईएस कबड्डी कोच ओमकार जायसवाल ने बताया कि राज्य स्तरीय दो दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन गाँधी मैदान छतौना जरहागॉव मुंगेली मे 29 से 30 दिसंबर तक किया गया था.

जिसमे छत्तीसगढ़ के लगभग 38 टीमों के खिलाड़ियों ने भाग लिया. इस प्रतियोगिता मे कबड्डी प्रशिक्षण केंद्र चिंगराजपारा बिलासपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करत हुयेे फाइनल मुकाबले मे गोइंद्री मुंगेली को 30-22 के मुकाबले 8 अंको से हराकर कबड्डी मे अपनाी दबदबा कायम रखा.

मुख्य अतिथि द्वारा विजेता टीम बिलासपुर को 21000 रु व ट्रॉफी व उपविजेता टीम गोइंद्री को 15000 रु व ट्रॉफी, तृतीय पुरस्कार पचोटियां टीम को 7000 रु व ट्रॉफी व चतुर्थ पुरस्कार सरायसेत कवर्धा टीम को 5000 रु व ट्रॉफी प्रदान किया. प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ खिलाडी बिलासपुर टीम के प्रो कबड्डी खिलाड़ी संस्कार मिश्रा चुने गये उसे रेंजर साइकिल दिया गया.

बेस्ट रेडर बिलासपुर टीम के अजय मरावी को चुना गया उसे 1000 रु व ट्रॉफी से नवाजा गया. बेस्ट कैचर बिलासपुर टीम के नितेश साहू रहे उन्हें 1000 रु व ट्रॉफी दिया गया. विजेता टीम मे – मनीष यादव (कप्तान ), संस्कार मिश्रा, अजय मरावी, इंद्रजीत साहू, राहुल, घनश्याम राठिया, नितेश साहू, मूलचंद साहू, गोविन्द आर्मो, अरविन्द शामिल थे.

खिलाड़ियों के विजेता होने पर पर छत्तीसगढ़ कबड्डी संघ महासचिव प्रदीप यादव, जिला कबड्डी संघ अध्यक्ष जीवन मिश्रा, उपाध्यक्ष सौरभ राय, कबड्डी प्रशिक्षक हेमंत यादव, पुन्नी राम साहू बिलासपुर नगर कबड्डी संघ अध्यक्ष अवध राम चंद्राकर, सचिव जितेंद्र सराफ, कोटा ब्लाक कबड्डी संघ अध्यक्ष राय सिंह यादव, मस्तूरी ब्लाक कबड्डी संघ सचिव मनोज सिदार, तखतपुर ब्लाक कबड्डी संघ अध्यक्ष हर प्रसाद ध्रुव, बिल्हा ब्लाक कबड्डी संघ अध्यक्ष हर्बन्स कस्तूरिया, वरिष्ठ कबड्डी प्रशिक्षक पुन्नी लाल साहू, वरिष्ठ व्यायाम शिक्षक के पी कश्यप, महेंद्र पटेल, रामकुमार टंडन, आशीष मिश्रा, धन सिंह पोर्ते, नन्द कुमार ध्रुव, रूप सिंह नेटी, राकेश देवागन आदि ने बधाई दिए.

Please follow and like us:

khelnewz

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *