5 वीं ओपन थ्रो राष्ट्रीय प्रतियोगिता SAI सेंटर पटियाला में 7 एवं 8 मार्च को आयोजित की जा रही है. छत्तीसगढ़ एथलेटिक्स टीम के तीन खिलाड़ी जिनमे शौर्य अग्रवाल आयु वर्ग 18 वर्ष भाला फेक, अनिरुद्ध विश्वास तवा फेक आयु वर्ग 20 वर्ष और ओम प्रकाश यादव वरिष्ठ तवा फेक खिलाड़ी शामिल है.
अवधेश कुमार त्रिवेदी अध्यक्ष छत्तीसगढ़ एथलेटिक संघ के आदेश पर, वरिष्ठ मुख्य प्रशिक्षक पी.जी. जय कृष्णनन और जूनियर टीम के कोच अशोक कुमार पटेल होंगे. यह जानकारी छत्तीसगढ़ एथलेटिक संघ के संयुक्त सचिव एवं प्रवक्ता हेमंत सिंह परिहार ने दिया.
Please follow and like us:

