पांचवी ओपन जंप एथलेटिक चैंपियनशिप का आयोजन अंजू बॉबी हाई परफॉरमेंस सेंटर बैंगलोर में 14 एवं 15 मार्च को आयोजित किया जा रहा है. जिसमें बलराम सिंह जगत जिला रायपुर 18 वर्ष, दिगेश्वर कुमार जिला कांकेर 20 वर्ष, सक्षम यादव रायपुर जिला एवं मुकुंद रायपुर जिले से चयनित हुए है।

चारो खिलाड़ी लम्बी कूद स्पर्धा से चयनित है। टीम के प्रशिक्षक एवं प्रबंधक के रूप में तरुण मंडल होंगे। टीम को मुख्यमंत्री एवं अध्यक्ष ओलिम्पिक संघ विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री एवं खेल मंत्री अरुण साव, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, महासचिव छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ विक्रम सिंह सिसोदिया, पुरंदर मिश्रा मुख्य संरक्षक छत्तीसगढ़ एथलेटिक संघ, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ एथलेटिक्स संघ अवधेश कुमार त्रिवेदी, अमर अग्रवाल विधायक, धर्मजीत सिंह विधायक तखतपुर, अटल श्रीवास्तव कोटा विधायक, सुशांत शुक्ला बेलतरा

विधायक, यशवंत कुमार सचिव खेल एवं युवा कल्याण, संचालक खेल एवं युवा कल्याण विभाग श्रीमती तनुजा सलाम, कलेक्टर माननीय संजय कुमार अग्रवाल, कोषाध्यक्ष छत्तीसगढ़ एथलेटिक संघ सौरभ राय जसविन्दर सिंह भाटिया (द्रोणाचार्य अवार्डी), सुरेश क्रिस्टोफर, पी. जी. कृष्णन, सुशील कुमार मिश्रा, ए. एक्का, विजय केशरवानी, महासचिव छत्तीसगढ़ एथलेटिक संघ अमरनाथ सिंह, आर. के. पिल्लई, रणवीजय प्रताप सिंह, विवेक कुमार शुक्ला, संजू कुमार डे, देवेंद्र कुमार राठौर, बलवीर सिंह, रवि शंकर धनगर आदि ने बधाई दिए। यह जानकारी छत्तीसगढ़ एथलेटिक संघ के संयुक्त सचिव एवं प्रवक्ता हेमंत सिंह परिहार ने दिया।

