Sport News

KHELNEWZ BILASPUR DESK ऑल इंडिया बेसबॉल क्लब प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ टीम ने जीता रजत पदक

देहरादून में 28 से 30 दिसंबर तक आयोजित ऑल इंडिया बेसबॉल क्लब प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ बेसबॉल बालक टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए रजत पदक (सिल्वर मेडल) अपने नाम किया।फाइनल मुकाबला पंजाब टीम के साथ खेला गया।

फाइनल में भी छत्तीसगढ़ टीम ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए 03 रन बनाए, लेकिन पंजाब टीम की मजबूत हिटिंग के सामने छत्तीसगढ़ को 03-07 से हार का सामना करना पड़ा। प्रतियोगिता के दौरान छत्तीसगढ़ बालक टीम को सर्वश्रेष्ठ अनुशासित टीम का सम्मान भी दिया गया.

व्यक्तिगत पुरस्कारों में छत्तीसगढ़ टीम के कैचर राहुल कुमार विश्वकर्मा को बेस्ट कैचर ऑफ द टूर्नामेंट का अवार्ड प्रदान किया गया, वहीं पंकज मरावी को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बेस्ट प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के सम्मान से नवाजा गया। टीम मे हर्षवर्धन राय , दीपक कुमार , अभीतेज प्रताप यादव , प्रियांशु राज , राहुल कुमार विश्कर्मा , सस्कार यादव , पंकज मरावी , मयंक चंद्रवंशी , लक्छय विभार , चंद्रेश कोर्रम , शिवम् पटेल ,अशदेल अहमद टीम मे शामिल थे वही टीम के कोच लखन लाल देवांगन है.

छत्तीसगढ़ बेसबॉल बालक टीम की इस उपलब्धि पर छत्तीसगढ़ बेसबॉल संघ के अध्यक्ष डॉ पलक जायसवाल ने हर्ष व्यक्त किया. संघ की महासचिव सुश्री मिताली घोष ने खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन और जीत को देखते हुए हौसला बढ़ाते हुवे उज्जवल भविष्य कि कामना की. संघ के उपाध्यक्ष डॉ करोलाइन सत्तूर , सहसचिव अख्तर खान, फाउंडर मेंबर मृत्यंजय शर्मा, मुकेश कश्यप, गीता सिंह बनाफर, मंजूर अली रिज़वी, परिवेश दीवान, सीनियर खिलाड़ी संदीप गाहिरे, तरन्नुम खान , अंकुर रजक, योगेंद्र यादव, नेहा यादव, शत्रुहान वर्मा ने बधाई दिए.

Please follow and like us:

khelnewz

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *