अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय की बास्केटबॉल टीम ईस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए कोलकाता के लिए रवाना हुई।यह प्रतियोगिता 5 से 9 जनवरी तक चलेगी। प्रतियोगिता से पूर्व खिलाड़ियों के लिए देवकीनंदन स्कूल बास्केटबॉल कोर्ट में विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें खिलाड़ियों को कोच आनंद सिंह द्वारा तकनीकी एवं शारीरिक रूप से तैयार किया गया।
टीम में चयनित खिलाड़ियों में अमन तिवारी, अभिषेक आर्य, हर्ष सिंह ठाकुर, विराज मलिक, रूपेश सिंह, गणेश मालवीय, विवेक लहरे, ओम पटेल, अबू तालिब खान, अभिनय पाठक एवं अजय यादव शामिल हैं। टीम के कोच अर्पण मिश्रा हैं, जबकि मैनेजर के रूप में ऋषभ हेडलेस्कर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन व खेल विभाग ने खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए बधाई दिए.
Please follow and like us:

