athletics

KHELNEWZ BILASPUR DESK एथलेटिक्स संघ द्वारा सुरेश कलमाड़ी जी को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

छत्तीसगढ़ एथलेटिक्स संघ द्वारा आज बहतराई एथलेटिक्स स्टेडियम में शोक सभा आयोजित की गई थी. जिसमें स्वर्गीय सुरेश कलमाड़ी जी को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई. स्वर्गीय सुरेश कलमाड़ी रेल राज्य मंत्री थे व भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष थे साथ ही भारतीय एथलेटिक्स महासंघ के अध्यक्ष और एशियाई एथलेटिक्स महासंघ के भी आजीवन अध्यक्ष बनाये गये थे.

2010 राष्ट्रमंडल खेलों के आयोजन समिति की अध्यक्षता श्री कलमाड़ी जी ने ही किया था. खेल जगत में सबसे ज्यादा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जाने वाले शख्स हुआ करते थे. इस अवसर पर ए. एक्का सहायक संचालक खेल एवं युवा कल्याण विभाग, जसविंदर सिंह भाटिया (द्रोणाचार्य अवार्ड) मुख्य प्रशिक्षक खेल एवं युवा कल्याण विभाग, अमरनाथ सिंह सचिव छत्तीसगढ़ एथलेटिक संघ, सुशील अमलेश क्रीड़ा अधिकारी, पी. जी. जय किशन मुख्य प्रशिक्षक छत्तीसगढ़ एथलेटिक संघ , स्नेहिल यादव सहायक प्रशिक्षक, गुरमीत सिंह अठवाल तकनीकी अधिकारी छत्तीसगढ़ एथलेटिक संघ, हेमंत सिंह परिहार संयुक्त सचिव एवं प्रवक्ता छत्तीसगढ़ एथलेटिक संघ आदि लोगों की उपस्थित में स्वर्गीय सुरेश कलमाड़ी जी को 2 मिनट का मौन रखकर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई.

Please follow and like us:

khelnewz

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *