Uncategorized

KHELNEWZ BILASPUR DESK उत्तराखंड को 9 अंको से हराकर छत्तीसगढ़ कबड्डी टीम क्वार्टर फाइनल मे पहुंची

51वी ओपन जूनियर कबड्डी (बालिका) चैंपियनशिप मे छत्तीसगढ़ की बालिका टीम ने उत्तराखंड को 9 अंको से हराकर क्वार्टर फाइनल मे प्रवेश किया है.इस संबंध मे जानकारी देत हुयेे एनआईएस कबड्डी कोच ओमकार जायसवाल ने बताया कि 51वी ओपन जूनियर बालिका कबड्डी चैंपियनशिप 25 से 28 दिसंबर तक दम दम जेल ग्राउंड कोलकाता मे आयोजित है.

छत्तीसगढ़ की बालिका टीम ने अपने पहले लीग मैच मे असम को 34-23 के मुकाबले 11 अंको से हराकर जीत के साथ आगज़ किया दूसरे लीग मैच मे झारखण्ड को 56-18 के मुकाबले 38 अंको से हराया, तीसरे लीग मैच मे गुजराज को 53-21 के मुकाबले 32अंको से हराकर पूल विनर बनी और प्री क्वार्टर फाइनल मे उत्तराखंड को 37-28 के मुकाबले 9 अंको से हराकर क्वार्टर फाइनल मे प्रवेश किया है.

विजेता बालिका टीम मे राधिका यादव (कप्तान )ट्विंकल साहू, भमीनी, तारकेश्वरी साहू, अंजलि यादव, मीनाक्षी, नूतन राजवाडे, देविका, शालिनी यादव, भेजवानतिन,देविका रजक, गोमती निषाद व पुष्पा देवी छत्तीसगढ़ की टीम मे शामिल है. इनके कोच रामकुमार धनकर है.

इन खिलाड़ियों के अच्छा प्रदर्शन करने के लिए छत्तीसगढ़ कबड्डी संघ अध्यक्ष शशिकांत बघेल, महासचिव प्रदीप यादव, कोषाध्यक्ष सेवा राम साहू एंव समस्त पदाधिकारियों ने बधाई दिए है.

Please follow and like us:

khelnewz

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *