चौथी सब जूनियर आल इंडिया विनय विस्डम बेसबॉल अंडर 15 बालक बेसबॉल टूर्नामेंट उत्तराखंड के देहरादून जिले मे 28 से 30 दिसंबर तक आयोजित हो रहा है. जिसमे छत्तीसगढ़ बालक टीम ने भी भाग लिया है और प्रतियोगिता के पहले मैच में चंडीगढ़ को 5 – 3 से हराते हुए जीत से शुरुआत किया.

दूसरा मुकाबला एमपी के साथ रहा जिसमे आखिरी इनिंग मे छत्तीसगढ़ ने मैच को 3-2 से जीत लिया. दोनो मैच मे छत्तीसगढ़ बालक टीम के खिलाड़ी अभीतेज प्रताप, हर्षवर्धन , पंकज , राहुल , दीपक, चंद्रेश ने अच्छे खेल का प्रदर्शन किया. तीसरा मैच आज दिल्ली टीम के साथ खेला जायेगा । छत्तीसगढ़ बेसबॉल संघ के महासचिव सुश्री मिताली घोष, संघ के अध्यक्ष डॉक्टर पलक जायसवाल, कोषाध्यक्ष करोलाइन सत्तूर, सह सचिव अख्तर खान ने बधाई दिए.
Please follow and like us: