Cricket

KHELNEWZ BILASPUR DESK अग्रवाल प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरा दिन लखदातार वॉरियर्स, ब्लैक राइडर्स, ने जीते अपने-अपने मैच

अग्रोहा मित्र मंडल के द्वारा आयोजित मिनी स्टेडियम गांधी चौक में अग्रवाल प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में कल दूसरे दिन मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्टर संजय अग्रवाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने सर्वप्रथम अग्रसेन महाराज की मूर्ति पर पूजा अर्चना कर खेल मैदान में खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। मैदान में बैलून छोड़कर खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया।

कलेक्टर संजय अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने मिनी स्टेडियम खेल मैदान में बल्लेबाजी करते हुए चौके और छक्के भी लगाएं। गेंदबाजी भी की। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने अग्रोहा मित्र मंडल के द्वारा आयोजित अग्रवाल प्रीमियर लीग 2025 की तारीफ की। अग्रोहा मित्र मंडल के द्वारा उनका सम्मान स्मृति चिन्ह प्रदान कर किया गया।

पहला मैच लखदातार वारियर्स तथा राइजिंग स्टार के बीच खेला गया। जिसमें राइजिंग स्टार ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित आठ ओवर में 51 रन बनाकर अपने विरोधी टीम को 52 रन का लक्ष्य दिया। लखदातार वॉरियर्स के खिलाड़ियों ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए आसानी से यह मैच अपने पाले में कर लिया इस टीम ने 6 विकेट से यह मैच जीत लिया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार विकल जाजोदिया को दिया। अन्य दो मैच में मिल्कयाना मास्टर्स की टीम ने खाटू श्याम चैंपियन को सात रनों से हराया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार विकास बंसल को दिया गया।

दूसरे मैच में ब्लैक राइडर्स ने लखदातार वॉरियर्स को आठ विकेट से पराजित किया। इस मैच में सिद्धार्थ बंसल को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। प्रतियोगिता को सफल बनाने में इस अवसर पर अग्रवाल सभा के अध्यक्ष शिव अग्रवाल, सचिव सुनील सोथलिया, चतुर्भुज अग्रवाल, परशराम निशानियां,अनिल अग्रवाल, किशन बुधिया, विनोद मित्तल, अजय जाजोदिया, डॉ अंकुर सिंघल, अक्षय अग्रवाल, राजू केडिया, राजूल जाजोदिया, नितिन बेरीवाल, कपिल जाजोदिया अंकुर अग्रवाल, मोनील निशानियां, अंशुमन जाजोदिया सीए, विनीत मित्तल, चंदन अग्रवाल, शरद मुरारका, विपिन जाजोदिया,अभिनव अग्रवाल,आयुष अग्रवाल, प्रत्यूष गर्ग, रजत अग्रवाल, संजय मुरारका, मयंक अग्रवाल, यशवंत सराफ , देवांश अग्रवाल ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।

अग्रोहा मित्र मंडल के द्वारा खिलाड़ियों को आकर्षक पुरस्कार भी दिए जा रहे हैं। अंशुमान जाजोदिया ने आयोजन को लेकर बताया कि 28 दिसंबर को प्रतियोगिता के दो सेमीफाइनल मैच के साथ ही एपीएल में फाइनल मैच के तथा पुरस्कार वितरण किया जाएगा। पुरस्कार के रूप में विजेता टीम को ₹2 लाख रुपए नगद एवं एपीएल की ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। उपविजेता टीम को एक लाख का नगद पुरस्कार के साथी ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। सभी टीमों के खिलाड़ियों में इस प्रतियोगिता को लेकर काफी उत्साह है.

Please follow and like us:

khelnewz

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *