जाजपुर उड़ीसा में अखिल भारतीय महिला पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता में वीर शिवाजी क्लब चिंगराजपारा की टीम ने शिरकत करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया.
इससे पूर्व टीम ने भुवनेश्वर, कोलकाता पुलिस और झारखण्ड को हराते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया था. क्वार्टर फाइनल में गुजरात को हराते हुए सेमीफइनल में जगह बनाने में कामयाब हुए थे. सेमीफइनल में जबलपुर से 45 के मुकाबले टीम ने 29 पॉइंट का ही स्कोर किया और तीसरा स्थान हासिल किया.
टीम में अजय, राहुल, घनश्याम, नवीन, गोविन्द, नितेश, विशाल, मूलचंद, हेमंत, दीपक, रणजीत और हिमांशु शामिल थे. वीर शिवजी क्लब को 41000 रु व ट्रॉफी से सम्मानित किया गया. खिलाड़ियों के इस प्रदर्शन पर राज्य कबड्डी संघ के पदाधिकारियों ने बधाई दिए.
Please follow and like us:
