रेलवे के नार्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट में अंतर विभागीय खेल महोत्सव का दुधिया रोशनी में भव्य आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता अपने अंतिम दौर में पहुँच गई हैं। कल इस खेल महोत्सव में फुटबॉल का प्रथम सेमीफाइनल मैच मेकेनिकल विभाग और इंजीनियरिंग विभाग के मध्य खेला गया।
मेकेनिकल विभाग की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। यह मैच मेकेनिकल विभाग ने 1- 0 के स्कोर से जीत लिया। इस मैच में मेकेनिकल विभाग के पी संतोष राव ने 1 गोल किया.दूसरा सेमीफाइनल इलेक्ट्रिकल विभाग एवं परिचालन विभाग के मध्य खेला गया। इलेक्ट्रिकल विभाग ने यह मैच 3- 1 से जीतकर फाइनल में प्रवेश किया।

मैच के निर्णायक एन दिनेश कुमार, एडमन सतुर, मुकेश तथा शेख सलीम रहे.आज प्रतियोगिता के समापन समारोह के मुख्य अतिथि मंडल रेल प्रबंधक राकेश रंजन के द्वारा फुटबल के साथ कैरम, चेस, टेबल टेनिस, तैराकी, बेडमेंटन, बासकेटबॉल, वालीबाल एवं एथेलेटिक्स खेलो के लिए पुरस्कार प्रदान करेंगे।
खेल महोत्सव को सफल बनाने के लिए नार्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट के उपाध्यक्ष अमरनाथ सिंह, सचिव सी नवीन कुमार, सह-सचिव संजय कुमार तिवारी, कोषाध्यक्ष बी अनिल कुमार, सह-कोषाध्यक्ष श्रीकान्त पाढी, मीडिया प्रभारी हेमंत सिंह परिहार, टुर्नामेंट सचिव दीपक कुमार सुब्बा, टुर्नामेंट सह-सचिव दीपक राजा गुरुंग, आउटडोर इंचार्ज टी सम्मुख राव, इनडोर इंचार्ज डी मुरलीधर आदि शामिल है.
