हॉकी बिलासपुर द्वारा अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी एशिया कप स्वर्ण पदक विजेता अवी मानिकपुरी का अभिनंदन समारोह नगर विधायक अमर अग्रवाल व बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला की उपस्थिति में किया गया.
अतिथियों का स्वागत हॉकी बिलासपुर के अध्यक्ष रोहिताश वाजपेई हॉकी छत्तीसगढ़ के महासचिव डॉ. मनीष श्रीवास्तव द्वारा किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अमर अग्रवाल ने हॉकी बिलासपुर के सदस्यों को इस बड़ी उपलब्धि के लिए बधाई देते हो कहा कि अवी मानिकपुरी ने शहर का मान बढ़ाया है और उसकी उपलब्धि पर हम सबको गर्व है.
कार्यक्रम में पूर्व महापौर किशोर राय, जिला भाजपा अध्यक्ष दीपक सिंह ,सहायक संचालक खेल एवं युवा कल्याण ए.एक्का, जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष पंकज तिवारी, अमरजीत दुआ, छत्तीसगढ़ एथलेटिक एसोसिएशन के महासचिव अमरनाथ सिंह, डॉ बसंत अंचल, छत्तीसगढ़ कबड्डी संघ के महासचिव प्रदीप यादव, सुनील शुक्ला, जिला खेल अधिकारी सुशील अमलेश, पार्षद रंगानादम, राजेश मिश्रा, तैराकी संघ से हेमंत परिहार, सुभाष कुमार, जीवन मिश्रा बेसबॉल संघ के अख्तर खान आदि उपस्थित थे. कार्यक्रम का संचालन खेल अधिकारी सुशील अमलेश ने किया.


