Sport News

KHELNEWZ BHILAI DESK छत्तीसगढ़ फेंसिंग टीम जुनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप में भाग लेने पहुंचे कटक

उड़ीसा फेंसिंग एसोसिएशन द्वारा फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया के तत्वावधान में 33वीं जुनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप (बालक एवं बालिका) का आयोजन जवाहरलाल नेहरु इंडोर स्टेडियम, कटक में 05 से 10 जनवरी तक आयोजित किया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ की जुनियर बालक एवं बालिका वर्ग की 28 सदस्यीय टीम इस स्पर्धा में भाग ले रही है। ज्ञात रहे कि छत्तीसगढ़ जुनियर बालक एवं बालिका फेंसिंग टीम के गठन हेतु चयन स्पर्धा का आयोजन इस्पात क्लब, सेक्टर-1, भिलाई में 14 दिसम्बर को आयोजित किया गया था.

चयन स्पर्धा पश्चात संभावित खिलाड़ियों का विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन बहुउद्देशीय हाॅल, इस्पात क्लब, सेक्टर-1, भिलाई में 20 दिसम्बर से 03 जनवरी तक आयोजित किया गया। प्रशिक्षण शिविर का समापन 03 जनवरी को संध्या 04ः00 बजे छत्तीसगढ़ प्रदेश फेंसिंग एसोसिएशन के महासचिव समीर खान के द्वारा किया गया तथा प्रदर्शन के आधार पर छत्तीसगढ़ जुनियर बालक एवं बालिका फेंसिंग टीम की घोषणा की गई।

प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बालक एवं बालिका खिलाड़ियों एवं अधिकारियों में

जूनियर बालक टीम:- फाॅइल इवेन्ट: 1. हिमेश साहू (दुर्ग), 2. आयुष नेताम (दुर्ग), 3. अंशुल फब्यानी (रायपुर), 4. हर्ष रजक (दुर्ग), ईपी इवेन्ट: 5. ऋषभ गुप्ता (दुर्ग), 6. जनार्दन साहू (दुर्ग), 7. दीपांशु साहू (दुर्ग), 8. भूपेंद्र कुमार यादव (दुर्ग), सैबर इवेन्ट: 9. नवीन साहू (दुर्ग), 10. विनीत साहू (बिलासपुर), 11. अनुज चौहान (दुर्ग), 12. करनजीत सिंह आनंद (दुर्ग), 13. प्रशिक्षक श्री प्रवीण कुमार गाँवरे (रायपुर), 14. प्रबंधक श्री मोहनीश वर्मा (दुर्ग)

जूनियर बालिका टीम:- फाॅइल इवेन्ट: 1. लावण्या साहू (रायपुर), 2. अंशिका यादव (दुर्ग), 3. पी. दिव्या रेड्डी (दुर्ग), 4. धारणा ठाकुर (दुर्ग), ईपी इवेन्ट: 5. रश्मान कौर धीमान (दुर्ग), 6. रुपाली साहू (बिलासपुर), 7. रीबा बैनी (रायपुर), 8. तुलसी मानिकपुरी (दुर्ग), सैबर इवेन्ट: 9. चांदनी साहू (दुर्ग), 10. मर्लिन मेरी शिबू (रायपुर), 11. नीतू यादव (रायपुर), 12. तेजस्वनी मोहिले (दुर्ग), प्रशिक्षक श्री व्ही. जॉनसन सोलोमन (दुर्ग), 13. प्रबंधक मोना पटेल (दुर्ग)

राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु छत्तीसगढ़ के फेंसिंग टीम को खेल एवं युवा कल्याण विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जाने-आने का रेल्वे किराया एवं दैनिक यात्रा भत्ता एवं ट्रैकसूट प्रदान किया गया। प्रदेश फेंसिंग एसोसिएशन द्वारा खिलाड़ियों एवं अधिकारियों को टी-शर्ट प्रदान किया गया। टीम कटक के लिए कल रवाना हुए है.

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ फेंसिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष एस. प्रकाश, आई.ए.एस. ने दूरभाष के माध्यम से खिलाड़ियों को अपनी शुभकामनाये प्रदान की साथ ही छत्तीसगढ़ प्रदेश फेंसिंग एसोसिएशन के चेयरमेन सुनिल रामदास अग्रवाल, कार्यकारी अध्यक्ष अजीत सिंह पटेल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश गुप्ता, भारतीय फेंसिंग महासंघ के सहसचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश फेंसिंग एसोसिएशन के उपाध्यक्ष बशीर अहमद खान, उपाध्यक्ष सुभाष अग्रवाल, कमल रुपरेला, श्रीमती आरती सिंह, छत्तीसगढ़ ओलम्पिक एसोसिएशन के महासचिव विक्रम सिंह सिसोदिया, सहसचिव सहीराम जाखड़, एसोसिएशन के सहसचिव रामप्रताप गुप्ता, निखिल कुमार जांभुलकर, मोहनीश वर्मा, वरुण पांडे, संतोष कुमार साहू, कोषाध्यक्ष अखिलेश दुबे, कार्यकारिणी सदस्य आशिम रूमान खान आदि ने बधाई प्रेसित किये.

Please follow and like us:

khelnewz

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *