छत्तीसगढ़ की सब जुनियर बालक एवं बालिका फेंसिंग टीम 27वीं राष्ट्रीय फेंसिंग चैम्पियनशिप में भाग लेने हेतु इम्फाल (मणिपुर) के लिये रवाना हुई. मणिपुर फेंसिंग एसोसियेशन द्वारा फेंसिंग एसोसियेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में 03 से 08 नवम्बर तक यह स्पर्धा आयोजित किया जा रहा है। राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में छत्तीसगढ़ की 28 सदस्यीय फेंसिंग टीम भाग ले रही है।
ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ पुरुष एवं महिला फेंसिंग टीम के गठन हेतु चयन स्पर्धा का आयोजन इस्पात क्लब, सेक्टर-1, भिलाई में 5 अक्टूबर को आयोजित किया गया था जिसमें प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों की सूची तैयार की गई थी। चयन स्पर्धा पश्चात खिलाड़ियों का विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन बहुउद्देशीय हॉल, इस्पात क्लब में 16 से 29 अक्टूबर तक आयोजित किया गया।

प्रशिक्षण शिविर का समापन 29 अक्टूबर को दोपहर 3:30 बजे छत्तीसगढ़ प्रदेश फेंसिंग एसोसियेशन के महासचिव बशीर अहमद खान के द्वारा किया गया तथा राज्य की सब- जुनियर बालक एवं बालिका टीम की घोषणा हुआ। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बालक एवं बालिका खिलाड़ियों एवं अधिकारियों में
बालक टीम :- फॉइल इवेन्ट : 1. कौस्तुभ बोराल (दुर्ग), 2. संकल्प सिंह (दुर्ग), 3. त्रेयांश कौशिक (दुर्ग), 4. बी. सौर्य (दुर्ग), ईपी इवेन्ट : 5. देवाशिष साहू ( बिलासपुर), 6. श्रेयांश गुप्ता (दुर्ग), 7. वीर कुमार गुप्ता (दुर्ग), 8. भौमिक यादव (दुर्ग), सैबर इवेन्ट : 9. शौर्य सिंह (दुर्ग), 10. जी. आदित्य कुमार (दुर्ग), 11. हर्ष यादव (दुर्ग), 12. रिशभ अहिरवार (दुर्ग), 13. प्रशिक्षक व्ही. जॉनसन सोलोमन (दुर्ग), 14. प्रबंधक दक्ष चौधरी (दुर्ग)
बालिका टीम फॉइल इवेन्ट : १. स्नेहा यादव (दुर्ग), 2. गीतांजली सिंह (दुर्ग), 3. प्रिया बंजारे (दुर्ग), 4. सैय्यद अमाना अली (रायपुर), ईपी इवेन्ट : 5. साक्षी बंजारे (दुर्ग), 6. दृष्टि यादव (दुर्ग), 7. मेघा सिंह (दुर्ग), 8. जिज्ञासा पटेल (दुर्ग), सैबर इवेन्ट : 9. माही निषाद (दुर्ग), 10. रिया लहरे (रायपुर), 11. वाणी साहू (दुर्ग), 12. गुरसहज कौर (रायपुर), 13. प्रशिक्षक योगेश कुमार सिन्हा (दुर्ग), 14. प्रबंधक मोना पटेल (दुर्ग)
टीम को खेल एवं युवा कल्याण विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु जाने-आने का रेल्वे किराया एवं दैनिक यात्रा भत्ता प्रदान एवं ट्रेकशूट प्रदान किया गया। प्रदेश फेंसिंग एसोसियेशन के अध्यक्ष एस. प्रकाश आई.ए.एस., कार्यकारी अध्यक्ष सुनिल रामदास अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजीत सिंह पटेल, भारतीय फेंसिंग महासंघ एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश फेंसिंग एसोसियेशन के महासचिव बशीर अहमद खान, छत्तीसगढ़ ओलम्पिक एसोसियेशन के महासचिव विक्रम सिंह सिसोदिया, सहसचिव सहीराम जाखड़, उपाध्यक्ष प्रिंस भाटिया, कमल चौहान, डी. कोन्डय्या, सहसचिव निखिल कुमार जांभुलकर, अखिलेश दुबे, वरुण पांडे, संतोष कुमार साहू आदि ने शुभकामनाएं दिए.
 
															

 
                        