Sport News

KHELNEWZ BHILAI DESK गतका नेशनल चैंपियनशिप में राज्य के खिलाड़ियों ने जीते 10 पदक

9 वे सीनियर महिला एवं पुरुष नेशनल गतका चैंपियनशिप का आयोजन रतवारा साहिब मोहाली चंडीगढ़ पंजाब में 28 से 30 दिसंबर तक किया गया. इसमें भारतवर्ष से 25 राज्य की टीम ने भाग लिया. चैंपियनशिप में 19 वर्ष 25 वर्ष एवं 30 वर्ष के खिलाड़ी महिला एवं पुरुष वर्ग में भाग लिए.

छत्तीसगढ़ के लिए हर्ष देवांगन अंडर 19 ब्रोंज, आदर्श अंडर-19 ब्रॉन्ज, सिद्धार्थ बंजारे अंडर 19 ब्रोंज, किंग फ्लावर अंडर 19 ब्रॉन्ज, दिव्या मरावी अंडर 19 ब्रॉन्ज, सुष्मिता चौहान अंडर 19 ब्रॉन्ज, हिमांशी सोना अंडर 19 ब्रॉन्ज, तृषा सोनी अंडर 19 ब्रॉन्ज, दिनेश चौधरी अंडर 25 ब्रॉन्ज, राहुल रेड्डी अंदर 30 ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त किये.

जो खिलाडी 25 वर्ष में भाग लिये वह मेडल तालिका के आधार पर खेलो इंडिया लीग गेम में क्वालीफाई किये है. गतका एसोसिएशन आफ छत्तीसगढ़ के चेयरमैन सरदार अमरजीत छाबड़ा ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दिए. सरक्षक अरविंद सिंह खुराना, एस जतिंदर पाल सिंह, तरसेन सिंह, हरविंदर सिंह आदि सभी ने विजेताओं को बधाई दिए.

Please follow and like us:

khelnewz

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *