Sport News

KHELNEWZ BHATAPARA DESK रविशंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी के जूडो सिलेक्शन ट्रायल में भाटापारा से 2 खिलाड़ीयो ने जीते स्वर्ण पदक

पं रविशंकर शुक्ल इंटर यूनिवर्सिटी जूडो सिलेक्शन ट्रायल का आयोजन 14 अक्टूबर को गुरु घासीदास महाविद्यालय कुरूद में किया गया. जिसमें भाटापारा मार्शल आर्ट्स अकेडमी के गौतम ने पुरुष वर्ग के -60 किलो ग्राम में स्वर्ण पदक, स्नेहा ने महिला वर्ग के +78 किलो ग्राम में स्वर्ण पदक अपने नाम किया.

दोनों खिलाड़ी आने वाले नार्थ ईस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी जूडो चैंपियनशिप में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी पंजाब में पंडित रविशंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी का प्रतिनिधित्व करेंगे. इस उपलब्धि पर भाटापारा मार्शल आर्ट्स एकडेमी अध्यक्ष आदित्य सिंह, कोच वर्षा मिरी, सीनियर खिलाडी समीर घृतेश, रमा टण्डन ने पदक विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाये दिए।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author