
बलौदाबाजार जिले में 3 से 6 अक्टूबर तक आयोजित राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए स्वामी आत्मानंद स्कूल हसदा के अंडर-14 बालक एवं बालिका रग्बी खिलाड़ियों ने तृतीय स्थान हासिल किया। खिलाड़ियों ने दुर्ग संभाग का प्रतिनिधित्व किया।
दुर्ग संभाग की बालिका टीम में दिशा तिवारी, ईशिका, तारणी निषाद, मानवी, पायल साहू और हिमानी वर्मा ने बेमेतरा जिले का प्रतिनिधित्व किया। बालक वर्ग में बेमेतरा का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों में आदित्य साहू, कान्हा वर्मा, तन्मय मंडावी, राजवीर परगनिहा और देवराज वर्मा शामिल रहा।टीम के कोच लोकेश्वर राव, मैनेजर रामेश्वरी साहू रही.
इस अवसर पर स्कूल हसदा के प्राचार्य जी.पी. सिंह, दुष्यंत कुमार परगनिहा, सरपंच चंद्रशेखर परगनिहा, बलिराम धीवर, श्रीमती संध्या परगनिहा, उपसरपंच ओमप्रकाश सिन्हा, जनपद सदस्य रेखा पौषण सिंहा, संकुल समन्वयक दीपक आड़ील, व्यायाम शिक्षक रामेश्वरी साहू, आकाश वर्मा, मानचंद निर्मलकर, देविका वर्मा एवं आंचल बंछोर सहित विद्यालय परिवार ने बधाई दिए.
