स्कूल गेम्स फेडरेसन ऑफ इंडिया एवं महाराष्ट्र शासन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 19 वर्ष आयु वर्ग सॉफ्टबाल प्रतियोगिता मे छत्तीसगढ़ की टीम ने पूरे प्रतियोगिता मे शानदार प्रदर्शन किया और बालक वर्ग की टीम ने रजत पदक जीता.
इस प्रतियोगिता देश के 18 राज्यों की टीम शामिल हुए. जिसमे छत्तीसगढ़ की टीम ने बिहार पंजाब चंडीगढ और दिल्ली कि टीम को हराकर फाइनल मे पहुंची जहाँ महाराष्ट्र की टीम से हारकर रजत पदक जीतने मे सफल रहे. बालिकाओं कि टीम ने भी तेलंगाना, राजस्थान और हरियाणा की टीम को हराकर सेमीफइनल मे पहुंची किन्तु दिल्ली की टीम से रोमांचक मैच मे हार के कारण हार्ड लाइन खेलना पड़ा. जिसमे केरल कि टीम को हराकर छत्तीसगढ़ की टीम ने कांस्य पदक जीता.

पूरे प्रतियोगिता मे बेमेतरा जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जेवरा स्कूल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया. जिसमे भोली साहु, काजल साहु, तारनी यदु, तनु यादव बालक वर्ग मे मयंक निषाद, देव पाटिल, संदीप पटेल, लक्ष्य कांठले, शिकेश शामिल रहे.
इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी जीआर चतुर्वेदी, विकास खंड शिक्षा अधिकारी कामिनी महिलाँगे, प्राचार्य मंगेश कुमार कुलकर्णी, महेन्द्र पाटिल सरपंच एवं शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष, समिति सदस्य उदय भास्कर सिंह, प्रबल ठाकुर, प्रधान पाठक विनोद कुमार चौहान, ब्याख्याता सोमेश्वर देवांगन आदि ने बधाई दिए.
