जी.एच. रायसोनी स्पोर्ट्स एंड कल्चरल फाउंडेशन व कल्पना प्रकाश वेलफेयर की संयुक्त पहल और प्रदेश शतरंज संघ के महासचिव विनोद राठी के मार्गदर्शन में जिला संघ द्वारा एक दिवसीय रैपिड शतरंज स्पर्धा का आयोजन जगदलपुर के इंदिरा प्रियदर्शिनी स्टेडियम में किया जा रहा है ।
जी.एच. रायसोनी स्पोर्ट्स एंड कल्चरल व कल्पना प्रकाश वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा महाराष्ट्र व छत्तीसगढ़ में शतरंज खेल के प्रति जागरूकता और शानदार वातावरण निर्माण करने के उद्देश्य से बस्तर जैसे दूरस्थ अंचल में यह आयोजन कराया जा रहा है ताकि खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर आगे बढ़ने में सक्षम हो सकें। संस्था की ओर से 51000/- की ईनामी राशि इस शतरंज टूर्नामेंट के लिए प्रदान की गई है जो बस्तर वासियों के लिए उत्साहवर्धक है।

इस स्पर्धा में खिलाड़ियों को नक़द पुरस्कार एवं ट्राफियां प्रदान की जाएंगी । इस रैपिड टूर्नामेंट में केवल बस्तर संभाग के खिलाड़ी ही भाग ले सकते हैं। स्पर्धा में शुल्क इस प्रकार रखा गया है अंडर 9 , 200/- अंडर 13 , 300/-, अंडर 17 का 400/- एवं ओपन 500/- प्रतियोगिता में प्रवेश की अंतिम तिथि 24 अक्टूबर शाम 5 बजे तक निर्धारित है। इसके पश्चात 250 विलंब शुल्क के साथ 28 अक्टूबर शाम 5 बजे तक खिलाड़ी एंट्री ले सकते हैं। यह प्रतियोगिता स्वीस लीग पद्धति से पांच राउंड में खेली जायेगी।
स्पर्धा संबधी किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए शशांक श्रीधर 9424290567, हितेश तिवारी 9425599816 तरुण सारथी 942559497525, पूर्णिमा सरोज 9644490610अभिनव जेना 7415544550, बी एस ध्रुव 9425524339, जयश्री 9425258732, लोकेश पांडे 9981924485, सुकीर्ति तिवारी 9424158011, मंजू सारथी , संगीता तिवारी 7587372491, राजेश जेना 9424282081 मिनेश पाणीग्राही 9406152315
पुरस्कार राशि का विवरण ओपन केटेगरी पहला 10000/-दूसरा 5000/ तीसरा 3500/- चौथा 2000/- पांचवा 1500/-, छठवा 1000/- सातवा 500/-,आठवा 500/-, नौवां 500/- दसवा 500/-अंडर 17 केटेगरी बालक -बालिका पहला 2500/-, दूसरा 2000/-, तीसरा 1000/- अंडर 13 बालक -बालिका पहला 2500/-,दूसरा 2000/-,तीसरा 1000/-अंडर 9 पहला 1500/- दूसरा 1000/- तीसरा 500/- नक़द पुरस्कार के अलावा प्रथम तीन स्थान पर आने वाले खिलाड़ियों को ट्राफियां भी प्रदान की जाएंगी। सभी खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र भी प्रदान किये जाएंगे।
