Sport News

KHELNEWZ BASTAR DESK राष्ट्रीय कैडेट जूडो चैंपियनशिप में हेमबती के कांस्य से खुला छत्तीसगढ़ का खाता

राष्ट्रीय कैडेट जूडो चैंपियनशिप सेक्टर – 23, चंडीगढ़ में 10 से 13 जून तक आयोजित हो रहा है. जिसमे कोंडागाँव, बस्तर की स्टार परफ़ॉर्मर हेमबती नाग ने कांस्य पदक जीतकर राज्य के पदकों का कल खाता खोला।

स्पर्धा के बॉयज़ में ईसान भोई 50 किलो, ईशान साहू 55 किलो, अभय यादव 60 किलो, क्रिस मोरिया 66 किलो, ओम साहू 73 किलो, पी अभिषेक 81 किलो, दिव्यांशु निर्मलकर 90 किलो, मानक दत्ता 90 किलो के उपर वजन में भाग लें रहे है।

वहीं बालिका वर्ग में हेमवती नाग 40 किलो, योगिता मांडवी 44 किलो, दामिनी निषाद 48 किलो, निशा जयसवाल 52 किलो, लेखा नेताम 57 किलो, भूमिका शर्मा 63 किलो, धानी सिन्हा 70 किलो तथा कोमल सिंह 70 किलो से ऊपर के वजन वर्ग में भाग ले रहे है। इस राष्ट्रीय कैडेट प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल प्राप्त खिलाड़ियों का चयन एशियाई कैडेट जूडो चैंपियनशिप जकार्ता के लिए भी किया जाएगा। छत्तीसगढ़ टीम के प्रशिक्षक और प्रबंधक राजकुमार जायसवाल नियुक्त किए गए हैं।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author