Cricket Sport News

KHELNEWZ BASTAR DESK जिला क्रिकेट संघ का ट्रायल हुआ संपन्न कैम्प में 30 खिलाड़ियों का किया गया सिलेक्शन

बस्तर जिला क्रिकेट द्वारा अंडर-19 वर्ग (एक दिवसीय एवं टेस्ट मैच) का ट्रायल नेताजी सुभाष चंद्र बोस क्रिकेट स्टेडियम जगदलपुर में आयोजित किया गया।

ट्रायल के दौरान छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक अजय तिवारी उपस्थित रहे। ट्रायल में कुल 63 खिलाड़ीयों ने भाग लिया। जिसमें से चयनकर्ताओं द्वारा 30-30 खिलाड़ियो का सिलेक्शन किया गया। इस दौरान खिलाड़ीयों की बल्लेबाजी, गेंदबाजी फिटनेस एवं तकनीक को ध्यान में रखते हुए श्रेष्ठ खिलाड़ीयों का चयन किया गया.

स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा अंडर 19 वर्ग की स्पर्धा 04 अक्टुबर से आयोजित की जाएगी। बस्तर जिला क्रिकेट संघ द्वारा 15 से 30 सितंबर तक प्रशिक्षण कैम्प का आयोजन तथा सिलेक्शन मैच आयोजित किया जाएगा।जिसके आधार पर अंतिम 15 खिलाड़ीयों की सूची तैयार की जाएगी।

KHELNEWZ AMBIKAPUR DESK जिले में अंडर 19 क्रिकेट ट्रायल आज

आज चयनकर्ताओ में प्रदीप गुहा शाहीद खान, रविन्द्र ठाकुर, विवेक राय एवं टोनी बारला व कोच करणदीप सग्गु उपस्थित रहे. जिला क्रिकेट संघ की ओर से गोविंद वर्मा आलोक साव, सुशील चौहान एवं संतोष झा उपस्थित रहे।उक्त जानकारी केदार ठाकुर व्दारा दी गई.

Please follow and like us:

khelnewz

About Author