दुर्ग में आयोजित अस्मिता खेलों इंडिया सिटी लीग छत्तीसगढ़ वेटलिफ्टिंग टूर्नामेंट में जिले की महिला खिलाड़ियो ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 रजक एवं 2 कांस्य पदक प्राप्त किए । यह टूर्नामेंट 1 मार्च को पाटन में आयोजित हुआ था ।
जिसमें प्रदेश भर से कुल 150 महिला खिलाड़ियों ने भाग लिया. जिला भरत्तोलन संघ के अध्यक्ष हरदीप (हैप्पी) सिंह गैडू ने बताया की इस प्रतियोगिता में जगदलपुर से कुल पाँच महिला खिलाड़ी भाग लिया.
जिसमे महिमा हक्कू ने 53kg जूनियर वर्ग रजत, गुरजीत कौर ने 69 kg सीनियर वर्ग रजत, प्राथाना हक्कू ने 86kg जूनियर वर्ग एवं सीनियर वर्ग में कांस्य, लक्षश्री साहू ने 86+ जूनियर वर्ग में रजक पदक जीती. आकांक्षा सोनवानी 58 वर्ग सीनियर में चोथा स्थान प्राप्त किया । सभी खिलाड़ी NIS कोच कमलेश नाग के अंडर ट्रेनिंग प्राप्त कर रहे है ।
Please follow and like us:
