जिले के अर्जुंदा नगर में 27 नवंबर को अस्मिता पेंचाक सिलाट लिग का आयोजन हुआ. प्रतियोगिता में जिले के 140 महिला खिलाड़ियों ने लिया भाग. स्पर्धा में मुख्य अतिथि जनपद पंचायत गुण्डरदेही के अध्यक्ष पुष्पेंद्र चंद्राकर, चेमन देशमुख एवं कार्यक्रम अध्यक्ष, पंकज चौधरी सदस्य जनपद पंचायत गुंडरदेही एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ पेंचाक सिलाट मार्शल आर्ट के महासचिव शेख समीर आदि के उपस्थिति में खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण किया गया.

खिलाड़ियों का चयन हेतु बिलासपुर एवं दुर्ग से 5 निर्णायक उपस्थित हुए थे जिनके सहयोग से अच्छे खिलाड़ियों का चयन किया गया है. निर्णायक में जितेंद्र साहू, शेख अरबाज अली, इरफान अहमद, ऐश्वर्या साहू, बी.अलवेनी राव का सफल बनाने में सहयोग रहा. यह जानकारी जिला पेंचाक सिलाट संघ के सचिव अमन यादव ने दिया.

Please follow and like us:
