भारत सरकार के युवा मामले एवं खेल मंत्रालय तथा भारतीय खेल प्राधिकरण के मार्गदर्शन में खेलो इंडिया कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित अस्मिता खेलो इंडिया वेस्ट जोन किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन 25 से 29 दिसंबर तक इंदौर में किया गया।
प्रतियोगिता में सिमगा क्षेत्र के अमन सोनी छत्तीसगढ़ कोच की भूमिका निभाई व एकेडमी में अभ्यासरत खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 5 पदक अपने नाम किए। सीमा निषाद व शैली यादव ने स्वर्ण पदक, अक्षरा गुप्ता ने रजत पदक व आरुषि देवांगन एवं आन्या मानिकपुरी ने कांस्य पदक प्राप्त किया। इसके अलावा विभूति नामदेव ने भी विभिन्न वजन वर्गों में उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया।

सभी पदक विजेता खिलाड़ियों का चयन मार्च माह में चेत्रई में आयोजित राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए किया गया है। खिलाड़ियों को स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया, भारत सरकार द्वारा नगद पुरस्कार से भी सम्मानित किया जाएगा।
इस उपलब्धि पर छत्तीसगढ़ किक बॉक्सिंग एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष छगन लाल मूंदड़ा, संस्थापक एवं कार्यकारी अध्यक्ष तारकेश मिश्रा, महासचिव आकाश गुरुदिवान, वरिष्ठ खिलाड़ीयो ने शुभकामनाएं दिए.
