Sport News

KHELNEWZ AMBIKAPUR DESK सीनियर राष्ट्रीय गतका में सरगुजा के खिलाड़ी छत्तीसगढ़ टीम में हुए शामिल

9वीं सीनियर राष्ट्रीय गतका चैंपियनशिप का आयोजन 28 से 30 दिसंबर तक चंडीगढ़ में किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता के लिए सरगुजा जिले से दो खिलाड़ियों का चयन प्रदेश टीम में हुआ है.राष्ट्रीय कोच राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि छत्तीसगढ़ टीम के सीनियर वर्ग में सरगुजा जिले से सुष्मिता चौहान एवं शिवरतन का चयन उनके निरंतर अच्छे प्रदर्शन के आधार पर किया गया है।

सरगुजा गतका कोऑर्डिनेटर रजत सिंह ने कहा कि गांधी स्टेडियम स्थित बास्केटबॉल ग्राउंड में नियमित रूप से गतका का अभ्यास कराया जाता है, जहां से लगातार खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर तक पहुंच रहे हैं। इस अवसर पर द गतका एसोसिएशन सरगुजा के सभी पदाधिकारियों, प्रशिक्षकों एवं खिलाड़ियों ने चयनित दोनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *