Sport News

KHELNEWZ AMBIKAPUR DESK सीनियर राष्ट्रीय गतका चैंपियनशिप में सरगुजा की सुष्मिता चौहान ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

चंडीगढ़ में 28 से 30 दिसंबर तक आयोजित 9वीं सीनियर राष्ट्रीय गतका चैंपियनशिप में सरगुजा जिले के खिलाड़ियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ प्रदेश गतका टीम की ओर से भाग लेते हुए जिले की सुष्मिता चौहान ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर बड़ी उपलब्धि हासिल की, वहीं शिवरतन ने भी सराहनीय प्रदर्शन किया।

राष्ट्रीय कोच राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि सुष्मिता चौहान का यह पदक उनके निरंतर अभ्यास और मेहनत का परिणाम है। सरगुजा गतका कोऑर्डिनेटर रजत सिंह ने बताया कि गांधी स्टेडियम स्थित बास्केटबॉल ग्राउंड में नियमित प्रशिक्षण के कारण जिले के खिलाड़ी लगातार राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं।

इस उपलब्धि पर द गतका एसोसिएशन सरगुजा के सभी पदाधिकारियों ने सुष्मिता चौहान को ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर तथा शिवरतन को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किये ।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *