netball

KHELNEWZ AMBIKAPUR DESK सीनियर फास्ट फाइव नेटबॉल चैम्पियनशिप हेतु सरगुजा टीम का ट्रायल 24 मई को

छत्तीसगढ़ नेटबॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन के निर्देशानुसार एवं जिला संघ के तत्वावधान में द्वितीय सीनियर फास्ट फाइव राज्य स्तरीय चैम्पियनशिप (पुरुष एवं महिला वर्ग) हेतु सरगुजा जिला टीम के चयन के लिए 24 मई को सुबह 7 बजे व शाम को 5 बजे गांधी स्टेडियम स्थित बास्केटबॉल ग्राउंड में ट्रायल आयोजित किया जाएगा।

राष्ट्रीय कोच राजेश प्रताप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि द्वितीय सीनियर फास्ट फाइव राज्य स्तरीय नेटबॉल चैम्पियनशिप (पुरुष एवं महिला वर्ग) का आयोजन 30 एवं 31 मई को जांजगीर-चांपा में किया जाएगा। जिसके लिए सरगुजा टीम के लिए ट्रायल का आयोजन किया जा रहा है।

सरगुजा जिले के अंतर्गत आने वाले सभी पात्र पुरुष एवं महिला खिलाड़ी चयन ट्रायल में भाग ले सकते हैं। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों के पास नेटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया (NFI) का वैध रजिस्ट्रेशन नंबर होना अनिवार्य है।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author