Sport News

KHELNEWZ AMBIKAPUR DESK सरगुजा के आकाश और रजत ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी वुडबॉल के रेफरी बोर्ड में हुए नियुक्त

ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी वुडबॉल (महिला/पुरुष) चैंपियनशिप का आयोजन मध्यांचल प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी भोपाल में 23 से 27 फरवरी तक आयोजित किया जा रहा है।वुडबॉल एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा जिले के दो राष्ट्रीय खिलाड़ी आकाश दुबे एवं रजत सिंह को रेफरी बोर्ड के सदस्य के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्रदान की गई है।

राष्ट्रीय कोच राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि जिले के खिलाड़ी अब केवल उत्कृष्ट प्रदर्शन तक सीमित नहीं हैं, बल्कि खेल संचालन एवं तकनीकी दक्षता में भी अपनी विशेष पहचान बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि आकाश दुबे और रजत सिंह पूर्व में भी विभिन्न राज्य एवं राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिताओं में सफलतापूर्वक निर्णायक की भूमिका निभा चुके हैं।

जिला वुडबॉल संघ, जिला बास्केटबॉल परिवार, के.आर टेक्निकल कॉलेज समेत विश्वविद्यालय परिवार ने दोनों निर्णायकों को बधाई दिए.

Please follow and like us:

khelnewz

About Author