जिला बास्केटबॉल संघ के तत्वावधान में आयोजित बास्केटबॉल लीग चैंपियनशिप के तीसरे दिन बालिका वर्ग में सरगुजा होपर्स एवं सरगुजा फाइटर्स के बीच खेले गए मुकाबले में सरगुजा फाइटर्स विजेता रही। वहीं सरगुजा चैंपियंस एवं स्टार के बीच हुए मैच में चैंपियंस ने जीत दर्ज की।
एक अन्य मुकाबले में सरगुजा बॉलर्स ने फ्लाइंग फाइटर्स को पराजित कर शानदार विजय हासिल की। बालक वर्ग में सरगुजा ब्लैक पैंथर एवं लायंस के बीच मुकाबला खेला गया.

राष्ट्रीय बास्केटबॉल कोच राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि जल्द ही जूनियर वर्ग की जिला स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता की घोषणा की जाएगी। प्रतियोगिता के तीसरे दिन वरिष्ठ अधिवक्ता हेमंत तिवारी, अधिवक्ता मिथलेश सिंह एवं नगर निगम पार्षद शुभम जायसवाल व अभिभावक गण विशेष रूप से उपस्थित रहे तथा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
प्रतियोगिता में टेक्निकल ऑफिशियल के रूप में रजत सिंह, आकाश गुप्ता, बबीता तिग्गा, अनुपा तिर्की, प्रिया जायसवाल, खुशबू गुप्ता, प्रज्ञा मिश्रा, रिमझिम मिश्रा सहित अन्य पदाधिकारी अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।

