Sport News

KHELNEWZ AMBIKAPUR DESK के. आर. टेक्निकल कॉलेज में तीन दिवसीय स्पोर्ट्स फेस्ट का हुआ समापन

के. आर. टेक्निकल कॉलेज में IQAC एवं स्पोर्ट्स क्लब के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय स्पोर्ट्स फेस्ट का आज हर्षोल्लास के साथ सफल समापन हुआ। इस आयोजन में महाविद्यालय के अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को चार समूहों S1 समर्थ, S2 सार्थक, S3 संकल्प एवं S4 में विभाजित कर विभिन्न खेल प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं।

जिसमे 100 मीटर व 200 मीटर दौड़, शॉट पुट एवं रस्साकशी, दूसरे दिन- वॉलीबॉल एवं खो-खो, तीसरे दिन- शतरंज, कैरम एवं सोलो साइकिल रेस आयोजित हुआ.सम्पूर्ण प्रदर्शन के आधार पर S2 सार्थक समूह ने सर्वाधिक अंक अर्जित करते हुए स्पोर्ट्स फेस्ट–2026 की विजेता रही।

समापन समारोह में विजेता खिलाड़ियों को राष्ट्रीय कोच राजेश प्रताप सिंह, शासी निकाय के उपाध्यक्ष राहुल जैन, निशांत सिंह गोल्डी, डायरेक्टर डॉ. रीनू जैन एवं प्राचार्य डॉ. रितेश वर्मा द्वारा मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. रितेश वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि “खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम है। आयोजन के सफल संचालन में महाविद्यालय के क्रीड़ाधिकारी रजत सिंह, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी विनितेश गुप्ता तथा सहायक प्राध्यापक घनश्याम मैत्री का विशेष योगदान रहा।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author