Basketball

KHELNEWZ AMBIKAPUR DESK ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी बास्केटबॉल चैंपियनशिप के लिए सरगुजा विश्वविद्यालय की टीम हुए रवाना

संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय की महिला बास्केटबॉल टीम ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी बास्केटबॉल महिला चैंपियनशिप में भाग लेने हेतु बेंगलुरु के लिए रवाना हो चुकी है। यह प्रतियोगिता 10 से 14 फरवरी तक जैन यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु में आयोजित की जा रही है।

राष्ट्रीय बास्केटबॉल कोच राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय की टीम में जिला बास्केटबॉल संघ के नियमित खिलाड़ी शामिल हैं, जो गांधी स्टेडियम स्थित बास्केटबॉल ग्राउंड में नियमित अभ्यास करते हैं।

विश्वविद्यालय टीम में प्रज्ञा मिश्रा, रिविका लकड़ा, रिमझिम, साक्षी, प्रिया जायसवाल, सुष्मिता, प्रियंका पैकरा, संसिता, रागिनी, प्रीति, नेहा एवं आकांक्षा का चयन किया गया है।टीम के कोच रजत सिंह एवं मैनेजर राधा खलखो है।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author