ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी वुडबॉल प्रतियोगिता भोपाल में जिला वुडबॉल संघ के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले को गौरवान्वित किया। संदीप सिन्हा एवं साक्षी कुमारी ने संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय सरगुजा की टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए मिक्स डबल इवेंट में शानदार प्रदर्शन कर सिल्वर मेडल अपने नाम किया।
दोनों खिलाड़ी के.आर. टेक्निकल कॉलेज में अध्ययनरत हैं।प्रतियोगिता में प्रीतम जायसवाल, प्रियांशु कुशवाहा, दीपक, निखिल गुप्ता एवं निशांत भगत तथा महिला वर्ग में अंजिल प्रीति टोप्पो, स्नेहा जायसवाल, श्रीजल जायसवाल, मोनालिसा तिग्गा एवं उर्मिला एक्का ने भी अपना बेहतर प्रदर्शन किया।निर्णायक की भूमिका में जिले से राष्ट्रीय रेफरी रजत सिंह एवं आकाश दुबे को सफल संचालन पर सम्मानित किया गया।
Please follow and like us:
