जिला शतरंज संघ द्वारा एक दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसमें 7 वर्ष से लेकर 60 वर्ष तक के कुल 38 खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों के बीच काफी रोमांच मुकाबला देखने को मिला.
अन्तिम परिणाम इस प्रकार रहे। ओपन वर्ग – गौरव साहू -विजेता, हिमानिश तिर्की -उप विजेता, यश कुमार गुप्ता – तृतीय। 15 वर्ष आयु वर्ग – सानिध्य गुप्ता- विजेता, प्रदीप्ता पाण्डेय -उप विजेता , देव अग्रवाल -तृतीय।
13 वर्ष आयु वर्ग – अंशुमन सहाय -विजेता, निशांत कुमार सिंह – उप विजेता, सुजल कुमार गुप्ता -तृतीय।

11वर्ष आयु वर्ग – आर्यन राज डांगरे -विजेता, आरव पाण्डेय – उप विजेता, निखिल राज सिंह तृतीय।
9 वर्ष आयु वर्ग अक्षत राज डांगरे -विजेता, प्रज्वल पाण्डेय – उप विजेता, नायशधा केशरवानी – तृतीय। महिला वर्ग में ओनिका राही – विजेता, अनिता विश्वकर्मा – उप विजेता, राखी तृतीय।
विजेताओं को संघ द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के सफल संचालन में निर्णायक की भूमिका प्रदीप कुमार मण्डल और शेष रतन जायसवाल ने निभाई।

इस अवसर पर वर्ष 2025 में सरगुजा के अन्तर्राष्ट्रीय रेटिंग प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को शतरंज सेट और मेडल देकर विशेष रूप से सम्मानित किया। सम्मान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों में सानिध्य गुप्ता, अंशुमन सहाय, आरव पाण्डेय, हिमानीश तिर्की, नव्या सिंह, अमन सिंह, पार्थ गुप्ता, अभिषेक राजवाड़े, वरूण सोनी, अक्षत राज डांगरे, आदर्श वर्मा और सुब्रत पाण्डेय शामिल हैं।
समापन के अवसर पर प्रदेश शतरंज संघ के सह सचिव एस के वैष्णव, अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह राणा, उपाध्यक्ष एसएसपी वर्मा, सचिव एसएम कुरैशी, सत्यजीय मिश्रा, अविनाश पाण्डेय, प्रकाश पांडेय, प्रदीप डांगरे आदि उपस्थित थे.
