राष्ट्रीय बास्केटबॉल कोच राजेश प्रताप सिंह का चयन आल इंडिया सिविल सर्विस बास्केटबॉल प्रतियोगिता दिल्ली के लिए किया गया है। यह प्रतियोगिता 17 से 23 फरवरी तक दिल्ली में आयोजित की जाएगी।
विशेष बात यह है कि लगातार पाँच वर्षों से उनका चयन इस टीम में हो रहा है, जो उनकी निरंतर मेहनत, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण को दर्शाता है।
लगातार पाँच वर्षों तक राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में चयनित होना उनकी प्रशिक्षण क्षमता, अनुभव और खिलाड़ियों के प्रति समर्पित दृष्टिकोण का प्रमाण है। जिला बास्केटबॉल परिवार ने उन्हें बधाई दिए.
Please follow and like us:
