Hockey

KHELNEWZ हॉकी खिलाड़ी व ओलंपियन विवेक सागर का न्यायधानी में किया गया भव्य स्वागत

हॉकी के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी विवेक सागर प्रसाद को कई प्रतिष्ठित पुरस्कार और सम्मान मिले हैं, जिनमें अर्जुन पुरस्कार (2021), FIH राइजिंग स्टार ऑफ द ईयर (2019) और FIH यंग प्लेयर ऑफ द ईयर (2021) शामिल हैं, साथ ही उन्हें टोक्यो 2020 ओलंपिक (कांस्य पदक) और पेरिस 2024 ओलंपिक (कांस्य पदक) में शानदार प्रदर्शन के लिए मध्य प्रदेश सरकार से 1 करोड़ रुपये का पुरस्कार भी मिला है।

इनके शहर आने पर बिलासपुर रेलवे स्टेशन में भव्य स्वागत किया गया.छत्तीसगढ़ हॉकी संघ के महासचिव मनीष श्रीवास्तव, रोहित बाजपेई, छत्तीसगढ़ एथलेटिक्स संघ के महासचिव अमरनाथ सिंह, छत्तीसगढ़ सॉफ्टबाल संघ के अध्यक्ष सुशील मिश्रा, मुन्नू शुक्ला, अमिताभ मानिकपुरी, हेमंत परिहार, धनीराम आदि उपस्थित थे.

Please follow and like us:

khelnewz

About Author