Sport News

KHELNEWZ RAIPUR DESK अंतर महाविद्यालयीन जूडो प्रतियोगिता हुआ संपन्न

संत गुरु घासीदास शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुरूद धमतरी छत्तीसगढ़ के तत्वाधान में अंतर महाविद्यालयीन जूडो प्रतियोगिता का आयोजन 14 अक्टूबर को किया गया.

जिसमे यूटीडी पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर की महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए निम्न भार वर्ग में 57 किग्रा में चेतना सिंह, 63 किग्रा में अनुष्ठा मित्तल, 70 किग्रा में प्राची चौबे ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया, टीम प्रबंधक के रूप में शीतल तोपनो तथा टीम कोच के रूप में सुश्री उपासना विश्वकर्मा ने खिलाड़ियों का मार्गदर्शन किया।

इस उत्कृष्ट प्रदर्शन पर कुलपति प्रो. सच्चिदानंद शुक्ल, शारीरिक शिक्षा अध्ययनशाला के विभागाध्यक्ष प्रो. राजीव चौधरी, प्रो. रीता वेणुगोपाल एवं प्रो. सी. डी. आगाशे ने खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को शुभकामनाएँ देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना किये।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author