ईस्ट ज़ोन अंतर-विश्वविद्यालय खो-खो (महिला) प्रतियोगिता फकीर मोहन विश्वविद्यालय बालासोर (ओडिशा) में 10 से 13 फरवरी तक आयोजित हुआ. जिसमे पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय की महिला टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इस उपलब्धि के साथ टीम ने ऑल इंडिया अंतरविश्वविद्यालय प्रतियोगिता के लिए भी क्वालीफाई किया।टीम ने नॉकआउट मुकाबलों में रांची यूनिवर्सिटी को 32–26 (6 अंक) से पराजित किया। रावेनशॉ यूनिवर्सिटी को 32–04 (28 अंक) से हराया। यूनिवर्सिटी ऑफ़ नार्थ बंगाल को 26–06 (18 अंक) से पराजित किया। कीट यूनिवर्सिटी भुवनेश्वर को 28–22 (6 अंक) से हराया।
कांस्य पदक मुकाबले में टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए निर्णायक जीत हासिल की। इस उपलब्धि पर पं . रविशंकर शुक्ला यूनिवर्सिटी के खेल निदेशक डॉ. रीता वेणुगोपाल ने पूरी टीम को बधाई एवं शुभकामनाएँ दिए। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि विश्वविद्यालय के लिए गर्व का विषय है तथा आगामी ऑल इंडिया प्रतियोगिता में भी टीम से उत्कृष्ट प्रदर्शन की अपेक्षा है।
विश्वविद्यालय परिवार ने टीम की इस सफलता पर हर्ष व्यक्त किया तथा खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। टीम में कप्तान पूजा उप-कप्तान प्रीति, पायल, हेमलता, संजना, अंजलि, गुंजा, खिलेश्वरी, पूर्वी, क्षमा, तारणी, रितु वर्मा, प्रिया, धनेश्वरी, जानकी जिसमें टीम मैनेजर लक्ष्मी साहू और कोच मेघराज तारक रहे।
