Cricket

FEATURE IMPACT अग्रवाल प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला आज

अग्रवाल प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में तीसरे दिन के खेल में खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए विधायक अटल श्रीवास्तव, सीएमडी कॉलेज के अध्यक्ष संजय दुबे ,जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के पूर्व अध्यक्ष प्रमोद नायक और आदित्य अग्रवाल (कान्हा) मिनी स्टेडियम खेल मैदान पहुंचे।अग्रसेन महाराज की मूर्ति पर पूजा अर्चना कर अतिथियों ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया। इस अवसर पर अतिथियों ने बल्लेबाजी भी की और गेंदबाजी भी किया।

अग्रोहा मित्र मंडल के सदस्यों तथा अग्रवाल समाज के द्वारा क्रिकेट प्रतियोगिता के आयोजन की तारीफ करते हुए विधायक अटल श्रीवास्तव ने कहा कि समाज के नौजवान साथियों ने अच्छा बीड़ा उठाया और दो-तीन पीढ़ी को खेल मैदान में इकट्ठा करने के लिए अच्छी पहल की है। आज 28 दिसंबर को एपीएल के समापन समारोह के मुख्य अतिथि विधायक अमर अग्रवाल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता धर्मजीत सिंह एवं सुशांत शुक्ला करेंगे विशिष्ट अतिथि के रूप में महापौर पूजा विधान मौजूद रहेगी।

कल तीसरे दिन का पहला मैच लखदातार वॉरियर्स और अयोध्या चेरियट के बीच खेला गया। जिसमें जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए अयोध्या चेरियट ने तीन विकेट खोकर 98 रन बनाएं इसके खिलाफ में लखदातार वॉरियर्स के खिलाड़ी निर्धारित 8 ओवर में 82 रन ही बना सके और अयोध्या चेरियट ने अपना मैच 16 रन से जीत लिया। इस मैच के मैन ऑफ द मैच पुरस्कार कृष अग्रवाल को दिया गया और आदित्य अग्रवाल ने उन्हें सम्मानित किया।

दूसरा मैच खाटू श्याम चैंपियन और एलाइड स्क्वाड के बीच खेला गया. पहले बल्लेबाजी करते हुए खाटू श्याम के खिलाड़ियों ने निर्धारित आठ ओवर में 5 विकेट ठोकर 57 रन बनाएं और एलाइड स्क्वायड को 58 रन का लक्ष्य दिया. एलाइड स्क्वाड के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट से जीत हासिल किया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार आलेख अग्रवाल को प्रदान किया गया।

प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए अग्रवाल महासभा के अध्यक्ष शिव अग्रवाल, हरि बुधिया, सजन अग्रवाल गुड़ाखू, मनोज बेरीवाल, मोतीलाल सुल्तानिया, आदित्य अग्रवाल कान्हा, का सचिंद्र जैन, चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के उपाध्यक्ष नवदीप अरोड़ा मिनी स्टेडियम पहुंचे थे। आयोजन को सफल बनाने में अग्रोहा मित्र मंडल के आयोजन समिति के अनिल अग्रवाल, नितिन बेरीवाल, अंशुमन जाजोदिया, कपिल जाजोदिया, अंकुर अग्रवाल ,प्रत्यूष अग्रवाल डॉक्टर आयुष अग्रवाल, अमेश बुधिया, अभिनय अग्रवाल विनीत मित्तल चंदन अग्रवाल का महत्वपूर्ण योगदान है।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *