badminton

KHELNEWZ BILASPUR DESK न्यायधानी में आगामी राज्य स्तरीय एवं वेस्ट जोन बैडमिंटन स्पर्धा हेतु आहूत हुई संघ की महत्वपूर्ण बैठक

जिला बैडमिंटन संघ के तत्वाधान में सीनियर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के साथ वेस्ट जोन की महत्वपूर्ण स्पर्धा न्यायधानी में आयोजित होगा. प्रतियोगिता की कड़ी में 25 से 29 अगस्त तक राज्य स्तरीय सीनियर प्रतियोगिता का आयोजन होगा. जिसमें लगभग 200 बालक बालिका खिलाड़ी भाग लेंगे.

वेस्ट जोन बैडमिंटन में 5 राज्यों क्रमशः गुजरात, गोवा, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र एवं मेजबान छत्तीसगढ़ की टीम भाग लेगी. जिसमें लगभग इन राज्यों के 90 खिलाड़ियों के साथ कोच, मैनेजर, रेफरी अंपायर सहित लगभग 150 की संख्या में राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपना प्रदर्शन कर चुके खिलाड़ियों का जमावड़ा लगेगा.

इस संबंध में प्रारंभिक स्तर पर समस्त पदाधिकारी ओर आयोजन सहयोगियों की आज रेड डायमंड स्पोर्ट एकेडमी में बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में बैडमिंटन कोर्ट, स्पोन्सर, आवास, भोजन, जल, आवागमन, रेफरी की उपलब्धता, अतिथि आगमन, खिलाड़ी सुविधा विभिन्न विषयों पर चर्चा की गयी.

इस दौरान जिले बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष अरविंद गोयल, सचिव श्री चंद्राकर, उपाध्यक्ष मनीष उभरानी, सौरभ राय, मुख्य फील्ड सहयोगी कमल राय, मुख्य रेफरी प्रताप भट्टाचार्य, कोच गुरदीप सिंह, हेम पांडे, महिला कोच भारती दुबे, चम्पा मजूमदार, दिव्य सिंह एवं मीडिया सहयोगी जावेद अली ने अपने अपने विचार व्यक्त कर इस सफल आयोजन के बैठक में भाग लिया.

Please follow and like us:

khelnewz

About Author