Cricket

KHELNEWZ RAIPUR DESK बीसीसीआई सेन्टर ऑफ एक्सीलेंस के हाई परफारमेंस कैंप हेतु सीएससीएस की महक का हुआ चयन

ऑल इंडिया महिला चयन समिति द्वारा बीसीसीआई सेन्टर ऑफ एक्सीलेंस अंडर 19 (महिला वर्ग) हाई परफारमेंस कैंप हेतु छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ से महक नरवसे का चयन किया गया है। उक्त कैंप 20 जुलाई से 19 अगस्त तक बैंगलुरु में आयोजित किया जायेगा।

इसके पूर्व अप्रैल में भी महक नरवसे ने सेन्टर ऑफ एस्सीलेंस बैंगलुरु में एलीट कैंप में भाग लीया था,जिसके पश्चात गत माह महक का चयन श्रीलंका के विरुद्ध खेले गये टी 20 तथा वनडे सीरीज हेतु भारतीय अंडर 19 टीम में किया गया।

हाई परफारमेंस कैंप में महक बीसीसीआई के विशेषज्ञों के अधिन प्रशिक्षण प्राप्त करेंगी, जिसमें तकनीकी तथाशारिरिक प्रशिक्षण भी सम्मिलित है।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author