Hockey

KHELNEWZ RAJNANDGAON DESK जिले में आयोजित होगी जूनियर बालिका राष्ट्रीय हाकी स्पर्धा, राष्ट्रीय महासचिव भोलानाथ सिंह ने निजी प्रवास के दौरान किया घोषणा

हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह शनिवार को निजी प्रवास पर जशपुर पहुंचे। यहाँ के प्रसिद्ध सोगड़ा आश्रम में दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया। छत्तीसगढ़ हॉकी के अध्यक्ष फ़िरोज़ अंसारी के साथ जशपुर स्थित एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम का उन्होंने जायज़ा लिया. जहां उन्होंने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया और जिले में हॉकी के विकास को लेकर महत्वपूर्ण घोषणा की।

स्टेडियम पहुंचने पर खिलाड़ियों ,छत्तीसगढ़ हाकी और जिला संघ के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। भोलानाथ सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनकी तैयारियों और अभ्यास की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जशपुर की धरती हॉकी प्रतिभाओं से समृद्ध है और यहां के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय एवं अंअंतर्राष्ट्री स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। यदि इन्हें बेहतर अवसर और सुविधाएं मिलती रहें तो आने वाले समय में जशपुर देश को और अधिक उत्कृष्ट खिलाड़ी देगा।

उन्होंने जशपुर के एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान की सराहना करते हुए कहा कि यहां हॉकी की अपार संभावनाएं हैं। इस मैदान पर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं आयोजित करने की पूरी क्षमता है। उन्होंने कहा कि भारतीय हॉकी के विकास के लिए छोटे शहरों और आदिवासी अंचलों की प्रतिभाओं को मंच देना आवश्यक है।इस अवसर पर भोलानाथ सिंह ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि निकट भविष्य में जशपुर में जूनियर नेशनल हॉकी चैंपियनशिप आयोजित कि जाएगी इससे यहां के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता देखने और उसमें भाग लेने का अवसर मिलेगा, जिससे उनका आत्मविश्वास और खेल स्तर दोनों बेहतर होंगे।

उन्होंने खिलाड़ियों से एक और महत्वपूर्ण वादा करते हुए कहा कि अगली बार जब भी वे जशपुर आएंगे, तब जिले के हॉकी खिलाड़ियों को अपनी ओर से 100 हॉकी स्टिक और 100 हॉकी बॉल भेंट करेंगे। उन्होंने कहा कि खेल सामग्री की उपलब्धता खिलाड़ियों के प्रदर्शन को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है और वे जिले के खिलाड़ियों को हरसंभव सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

खिलाड़ियों ने भी हाकी इंडिया महासचिव से खुलकर संवाद किया और अपनी तैयारियों एवं आवश्यकताओं की जानकारी दी। खिलाड़ियों ने उनके सहयोग और प्रोत्साहन के लिए आभार व्यक्त किया।

ज्ञात हो कि जशपुर सदियों से हॉकी का गढ़ रहा है। यहाँ की धरती ने कई बड़े खिलाड़ी दिए हैं। वर्षों से हॉकी इस क्षेत्र का लोकप्रिय खेल रहा है, परन्तु वर्तमान मे इसकी लोकप्रियता मे थोड़ी कमी देखी गई है. संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि निश्चित ही बड़ी प्रतियोगिता आयोजित कर क्षेत्र मे हॉकी की गिरती लोकप्रियता को बढ़ाया जा सकता है।

जशपुर मे राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता का आयोजन हॉकी के लिए संजीवनी का काम करेगी।इस अवसर पर जिला हॉकी संघ के अध्यक्ष वाल्टर कुजूर, हाकी राँची के अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, अंजलुस तिर्की, अनुग्रह कुजूर, नोवेल तिग्गा, सुप्रिया तिग्गा, शांति एक्का, विमल तिग्गा, गोवर्धन टोप्पो, l विलियम कुजूर सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी एवं खेलप्रेमी उपस्थित रहे।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *