Football

KHELNEWZ BILASPUR DESK स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड फुटबॉल वर्ल्ड कप पेरिस के लिए छत्तीसगढ़ के पुलक देव गौतम का हुआ चयन

स्पेशल ओलंपिक्स में भारत की यूनिफाइड फुटबॉल टीम में छत्तीसगढ़ के यूनिफाइड पार्टनर पुलक देव गौतम का चयन स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड फुटबॉल वर्ल्ड कप पेरिस–2026 के लिए हुआ है। यह छत्तीसगढ़ एवं अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के लिए गर्व और सम्मान का विषय है।

यूनिफाइड फुटबॉल स्पेशल ओलंपिक्स एक समावेशी खेल अवधारणा है, जिसमें बौद्धिक दिव्यांग खिलाड़ी (स्पेशल एथलीट) और सामान्य खिलाड़ी (यूनिफाइड पार्टनर) एक ही टीम के रूप में साथ खेलते हैं। यह प्रतियोगिता खेलों के माध्यम से समान अवसर, सहभागिता और सामाजिक समावेशन का संदेश देती है।

भारतीय दल को पेरिस के लिए रवाना होने से पूर्व मानव रचना विश्वविद्यालय, फरीदाबाद में आयोजित भव्य विदाई समारोह में खिलाड़ियों, यूनिफाइड पार्टनर्स एवं प्रशिक्षकों का सम्मान किया गया। समारोह में स्पेशल ओलंपिक्स भारत, छत्तीसगढ़ के एरिया डायरेक्टर डॉ. प्रमोद तिवारी ने पुलक देव गौतम को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल प्रदर्शन की कामना की। इस अवसर पर पुलक देव गौतम के माता-पिता, डॉ. तर्णीश गौतम, उनकी बहन एवं परिवार के सदस्य भी उपस्थित रहे.

Please follow and like us:

khelnewz

About Author