Cricket

KHELNEWZ RAIPUR DESK जिला क्रिकेट संघ के ट्रायल जारी, अंडर 16 में 289 खिलाड़ियों ने लिया भाग

जिला क्रिकेट संघ ने वर्ष 2027-28 हेतु सभी वर्गों के ट्रायल 07 जुलाई से शुरू हो गए है। ज्ञात हो कि 22 से 29 जून तक सभी वर्गों के खिलाड़ियों का पंजीयन किया गया। तत्पश्चात वर्गवार खिलाडियों का ट्रायल 07 जुलाई से प्रारंभ हो गया है।

07 एवं 08 जुलाई को आर डी सी ए इंडोर स्टेडियम, तेलीबांधा में अंडर 16 वर्गके लगभग 289 खिलाड़ियों का ट्रायल संपन्न हुआ । ट्रायल 4 स्लॉट में लिया गया। पहला स्लॉट सुबह 8.30बजे से प्रारंभ हुआ। खिलाडियों को क्रमशः प्रारंभिक, मध्यक्रम बल्लेबाज, तेज तथा स्पिन गेंदबाज वर्ग में विभाजित कर परिक्षण लिया गया। दिनांक 10 एवं 11 जुलाई को अंडर 19 वर्ग के खिलाड़ियों का ट्रायल जारी रहेगा, जो 6 स्लॉट में संपन्न होगा।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author