Baseball

KHELNEWZ KAWARDHA DESK जिले के पांच खिलाडियों का बेसबॉल सब जूनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हुआ चयन

एमुचर बेसबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वाधान में 32वी राष्ट्रीय सब जूनियर बेसबॉल बालक/बालिका प्रतियोगिता का आयोजन ओडिशा के भुवनेश्वर में 24 से 29 मई तक आयोजित होने जा रहा है.

जिसमे छत्तीसगढ़ की टीम से नगर के प्रयास स्पोर्ट्स अकेडमी से बालक वर्ग में चंद्रेश कोर्राम,पंकज मेरावी,शुभम सेन बालिका वर्ग में चांदनी साहू, जयश्री घृतलहरे कुल 05 खिलाडियों का चयन हुआ है, ये सभी ये सभी खिलाड़ी 22 मई को रवाना हुए. अकेडमी के प्रशिक्षक राजा जोशी ने बताया कि छत्तीसगढ़ टीम का चयन महासचिव सुश्री मिताली घोष के नेतृत्व में किया गया.

जिसमें बालक बालिका दोनों वर्ग मिला के कुल 36 खिलाडियों का चयन किया गया है. कोच के रूप में अख़्तर खान, लखन देवांगन को नियुक्त किया गया है. अकेडमी के 05 खिलाडियों के चयन होने के उपलक्ष्य पर नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, एकेडमी के अध्यक्ष गणेश तिवारी, संस्थापक राजा पीयूष टाटीया, निज सहायक गजराज सिंह ठाकुर, नरेंद्र मानिकपुरी, पार्षद दीपक सिन्हा, अशोका पब्लिक स्कूल के संचालक पवन देवांगन, व्यायाम शिक्षक दिनेश साहू, श्याम चकोर, भूपेंद्र गढ़े आदि ने बधाई दिए.

Please follow and like us:

khelnewz

About Author